माहिरा शर्मा का विधिवत जीवन परिचय (Mahira Sharma Biography in Hindi)
परिचय:
माहिरा शर्मा मॉडल और टीवी सिरीज़ से एक पहचान रखती एक प्रख्यात भारतीय अभिनेत्री है। म्यूज़िक वीडियो और रियलिटी शोज में भी उनकी ख़ास पहचान है। उन्हें पहचान रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 13 से मिला जहाँ वे टॉप 7 प्रतियोगियों में से एक थीं। पंजाबी गाने “लहंगा” में माहिरा का 1 अरब से ज़्यादा व्यूज़ और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से यूट्यूब पे उनकी पहचान और ज़्यादा बढ़ी।
जन्म, परिवार और शिक्षा:

माहिरा 25 नवंबर 1997 में जम्मू और कश्मीर में हिन्दू ब्राह्मण परिवार में जन्मी। उनकी माता जी का नाम सानिया शर्मा है, और एक भाई है जिसका नाम आकाश है। माहिरा की प्रारंभिक शिक्षा जम्मू में हुई, लेकिन उनकी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। स्नातक की डिग्री तो उन्हें प्राप्त है।
मनोरंजन क्षेत्र में शुरुआत और टीवी करियर:
माहिरा ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से की थी। इसके बाद वे ‘यारों का टशन’, ‘नागिन 3’, ‘कुंडली भाग्य’, और ‘बेपनाह प्यार’ जैसे कई धारावाहिकों में नज़र आईं। टीवी में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
उनकी असली पहचान बिग बॉस 13 से बनी, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज़ और मजबूत व्यक्तित्व से दर्शकों का ध्यान खींचा।
म्यूजिक वीडियोज़ और फिल्मों में योगदान:

माहिरा अब तक 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर चुकी हैं। साल 2019 में आया उनका गाना “लहंगा” सुपरहिट रहा और यूट्यूब पर बिलियन व्यूज़ हासिल करने वाला गाना बन गया। उन्होंने 2022 में “लेम्बोर्गिनी” गाने के साथ बॉलीवुड में भी प्रवेश किया, और इसके बाद कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करती रहीं।
निजी जीवन और चर्चाएँ:

माहिरा की निजी ज़िंदगी भी चर्चा में रही है। उनका नाम पहले अभिनेता अभिषेक शर्मा से और बाद में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से जोड़ा गया। हालांकि इन अफवाहों की कभी कोई पुष्टि नहीं हुई, और खुद माहिरा व उनके परिवार ने इन्हें निराधार बताया है।
वर्तमान में वे अविवाहित हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।
पसंद और रुचियाँ:
माहिरा को खाने में वड़ा पाव बहुत पसंद है। उन्हें यात्रा करना, संगीत सुनना और डांस करना बेहद प्रिय है। उनके पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह और शाहरुख खान हैं, जबकि करीना कपूर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। रंगों में उन्हें काले और स्लेटी रंग विशेष रूप से भाते हैं।
सोशल मीडिया उपस्थिति:
माहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपने शूट, म्यूजिक वीडियोज़ और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

कुल संपत्ति और आमदनी:
2025 तक माहिरा शर्मा की कुल संपत्ति करीब $8 मिलियन (लगभग ₹64 करोड़) आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत एक्टिंग, म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन है। अनुमान के अनुसार, उनकी सालाना आय करीब $1 मिलियन है।
कुछ दिलचस्प तथ्य:
माहिरा का जन्म और पालन-पोषण जम्मू-कश्मीर में हुआ।
उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की।
टीवी पर पहली बार वे 2015 में ‘तारक मेहता…’ में दिखाई दीं।
बिग बॉस 13 में वे टॉप 7 प्रतिभागियों में शामिल थीं।
अब तक 50 से अधिक म्यूजिक वीडियोज़ में काम कर चुकी हैं।
वे हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू भाषाओं की अच्छी समझ रखती हैं।





Leave a Reply